रूस के विदेश उपमंत्री ने सीरिया के विरूद्ध प्रतिबंधों का खुलकर विरोध किया है। जेनेडी गैटीलोव ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में कहा है कि सीरिया के विरूद्ध प्रतिबंध लगाए जाने की बात स्वीकार नहीं है। रूस के विदेश उपमंत्री ने बल देकर कहा है कि कुछ अरब देशों द्वारा सीरिया की सरकार के विरूद्ध प्रतिबंध लगाने के लिए एक नया मसौदा तैयार करने की बात से रूस अवगत था और महासभा में इसके पारित किये जाने का वह विरोध करता है। रूस के विदेशउपमंत्री जेनेडी गैटीलोव ने स्पष्ट किया कि किसी देश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सुरक्षा परिषद को लेना है इसीलिए सीरिया के विरूद्ध प्रतिबंधों की बात को महासभा में उठाना एक ग़लत कार्यवाही है। ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि अब्दुल्लाह अलमुअल्लेमी ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा है कि उनका देश राष्ट्रसंघ की महासभा में सीरिया के विरूद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तैयारी कर रहा है।समाचार समाप्त.......166
27 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332596
जेनेडी गैटीलोव ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में कहा है कि सीरिया के विरूद्ध प्रतिबंध लगाए जाने की बात स्वीकार नहीं है।